मध्य प्रदेश के धार में नर्मदा नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2022

मध्य प्रदेश के खरगोन से एक दर्दनाक खबर आ रही हैं। खरगोन जिले में नर्मदी नदी के पुल से गुजर रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी हैं। बस धार से पूणे जा रही थी। यह हादसा धार के पास हुआ। बस में लगभग 55 से ज्यादा लोग सवार थे। बस पूरी खचाखच भरी हुई थी। अचानक से बस का बेलेंस बिगड़ा और सब नदी में गिर गयी। बारिश के कारण नदी में पानी काफी ज्यादा हैं। नदी का बहाव भी काफी तेज हैं। 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस धार जिले के खलघाट संजय सेतु से गिरकर 12 लोगों की मौत हो गई, 15 को बचा लिया गया।

 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा