पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बस खाई में गिरी, 23 लोगों की दर्दनाक मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

इस्मालाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा क्षेत्र के सुधनोती जिले में उस समय हुआ, जब एक बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब प्रांत के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने एक बचाव कर्मी के हवाले से खबर मेंक कहा, “बस में कुल 30 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: यूपी की पिछली सरकारों ने पैसा कब्रिस्तान पर खर्च किया, भाजपा इससे मंदिरों का उन्नयन कर रही: योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) एक पर्वतीय इलाका है। इस इलाके में सड़कों की खस्ता स्थिति तथा चालकों की लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के पुंछ और नीलम जिलों में पिछले महीने दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप