ओडिशा के नबरंगपुर में बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

नबरंगपुर। ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बस के पलट जाने से पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पापड़हांडी प्रखंड के मोकिया के पास सोरिसपदार गांव में हुआ।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, अभियान जारी

पुलिस के मुताबिक बस में 45 ग्राम रक्षक (ग्राम राखी) मौजूद थे और वे 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान में तैनाती के लिए कोसागुमुडा ब्लॉक जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो