मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास गड्ढे में फंसी बस, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की एक बस गड्ढे में फंस गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गिरगांव मेट्रो स्टेशन स्थल के पास ठाकुरद्वार में डॉ. बाबासाहेब जयकर मार्ग पर हुई जहां मुंबई मेट्रो लाइन-तीन पर काम जारी है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क के आंशिक रूप से धंस जाने के कारण बस का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेट्रो कार्य के कारण लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा बन गया है।

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। बेस्ट के प्रवक्ता सुदास सावंत ने बताया कि वे घटना के विवरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील