Buldhana Bus Accident | महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस लगभग चार साल पुरानी थी : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

 मुबंई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हुई बस चार साल से कम पुरानी थी। राज्य परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई जबकि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 33 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जो रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के निकट शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने शहडोल और Rajnath Singh ने कांकेर से आदिवासी समाज के बीच छोड़ी गहरी छाप

पाटिल ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड के मुताबिक स्लीपर कोच बस का पंजीकरण तीन साल पांच माह पहले हुआ था। रिकॉर्ड की जांच की जा रही है कि बस के वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य दस्तावेज थे या नहीं।’’ सूत्रों ने बताया कि बस 24 जनवरी 2020 को पंजीकृत हुई थी जबकि इसका फिटनेस प्रमाणपत्र 10 मार्च 2024 तक, परमिट 22 दिसंबर 2025 तक और बीमा 26 अक्टूबर 2023 तक वैध है। हालांकि, बस का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र 10 मार्च, 2023 को समाप्त हो गया है।

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द