Jammu-Kashmir के Doda में हुआ भीषण हादसा, 300 फुट नीचे खाई में गिरी बस, 36 लोग मरे, 19 घायल

By नीरज कुमार दुबे | Nov 15, 2023

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 36 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों से भरी यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर डोडा के सरपंच मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह प्रशासन को कई बार रोड़ में खामियों के बारे में बता चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: LG Manoj Sinha ने Viksit Bharat Sankalp Yatra के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों की प्रतिक्रिया जानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख जताया है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’’ उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण कई लोगों की जान चली गई, यह जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन उस खाई में बचाव अभियान चला रहा है जहां बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कहा कि डोडा के अस्सार में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं । मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

Adani Group ने Vizhinjam Port की हिस्सेदारी बिक्री के लिए सरकार से मांगी अनुमति: केरल विधानसभा में जानकारी

दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!

ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!