उत्तरी केन्या में पुल पर बाढ़ के पानी में बही बस, सभी यात्रियों को बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नैरोबी। उत्तरी केन्या में नदी पुल पर एक बस बाढ़ के पानी में बह गयी हालांकि वाहन में सवार में 51 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तना नदी काउंटी के कमांडर अली एनडीमा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बस अभी तक पुल से लगभग 30 मीटर दूर नदी में फंसी हुई है, हालांकि जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। एनडीमा ने बताया कि पुल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कनाडा में गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है, जिसने यात्रियों की परवाह किये बिना बाढ़ के पानी के बीच गाड़ी चलाने का निर्णय किया। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्री बस के डूबने से ठीक पहले वाहन से निकलने में सफल रहे जबकि अन्य यात्री बस की छत पर चढ़ गए। केन्या की सड़क एजेंसी ने इस पुल के दूसरे हिस्से को बंद करने की घोषणा की थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह घटना हुई। इस क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण तना नदी में बाढ़ आई हुई है।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले

तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट