Smart City Srinagar में अब बसें भी होंगी स्मार्ट, जानिये नई Electric Buses की खूबियाँ

By नीरज कुमार दुबे | Aug 26, 2023

कश्मीर बदल भी रहा है और स्मार्ट भी बन रहा है। श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई ऐसे निर्माण किये गये हैं या बुनियादी ढांचे में बदलाव किये गये हैं जिससे यहां की सूरत ही बदल गयी है। इसके अलावा कश्मीर में सार्वजनिक परिवहन के साधनों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत श्रीनगर में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं जिनका ट्रायल रन किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि छह स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों के परीक्षण का उद्देश्य इस सेवा की औपचारिक शुरुआत से पहले सभी प्रणालियों की जांच करना था।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट

गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी