अमेरिका के साथ व्यापारिक मतभेद हो रहे हैं कम, जल्द समझौते की उम्मीद: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

वाशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। उन्होंने भारतीय संवाददाताओं के एक समूह से कहा कि मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। निस्संदेह (मतभेद) कम हो रहे हैं।

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने यहां आई हैं। उनसे दोनों देशों के बीच भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: निवेश के लिए भारत से अच्छी कोई जगह नहीं: निर्मला सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि मैं जानती हूं कि कितनी गहन वार्ता चल रही है और जिन मामलों पर उनके बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा है। मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। इस बीच, अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अपनी हालिया यात्रा में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्सर रॉस ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की ओर जोर दिया था।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को मिल सकती है सफलता, जल्द होगा ऐलान

रॉस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठकों में सीतारमण और गोयल से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव