बाइडेन के कार्यकाल में भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत हुएः अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2023

वाशिंगटन। अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग से विमान खरीदने के एयर इंडिया के ऐलान का अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने स्वागत करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में भारत एवं अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में बहुत प्रगति हुई है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा था कि बोइंग से 34 अरब डॉलर मूल्य के 220 विमानों की खरीद भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया करने जा रही है। इसके अलावा आगे चलकर 70 अन्य विमानों की खरीद भी की जा सकती है जिससे इस सौदे का मूल्य बढ़कर 45.9 अरब डॉलर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mirza Ghalib Death Anniversay: शेरो-शायरी के जरिए अपनी बात को इतने सहज रूप में व्यक्त करते थे मिर्ज़ा ग़ालिब

वह अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने वाली हैं जहां पर वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगी। इनमें भारत-प्रशांत समृद्धि आर्थिक प्रारूप का मसला भी शामिल होगा। अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि सारा बियांशी ने भी बोइंग-एयर इंडिया सौदे को एक बड़ा कदम बताते हुए कहा, पेकान जैसे कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने और औद्योगिक इस्तेमाल वाले इथेनॉल पर शुल्क पूरी तरह खत्म करने के भारत के कदम के बाद यह घोषणा होना रिश्तों को मजबूती देता है।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

World Cup में Kylian Mbappé का धमाका, Giroud को पछाड़ बने France के Top Scorer

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे