मुंबई के चेंबूर में बाइक सवार हमलावरों ने व्यापारी को गोली मारी, इलाके मं बढ़ रहा है अपराध

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2025

मुंबई के चेंबूर इलाके में काफी समय से अपराधिक घटानाएं बढ़ गयी है। चाकू चलाना, गोलीबारी की खबरों में काफी ज्यागा इजाफा हुआ है। लोगों इस तरह के अपधारों के बढ़ने के बाद काफी ज्यादा परेशान हैं। ताजा खबर में एक बार फिर से गोलीबारी की वारदात सामने आयी हैं। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने डायमंड गार्डन के पास 50 वर्षीय बिल्डर पर गोलियां चलाईं। पीड़ित सदरुद्दीन खान, जिसे सदरू के नाम से भी जाना जाता है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ज़ेन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गोलीबारी उस समय हुई जब खान सायन-ट्रॉम्बे हाईवे पर एक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर बेलापुर स्थित अपने घर जा रहा था। चेंबूर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान करने के प्रयास में इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : नवरात्रि के दौरान 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने शक्तिपीठों के दर्शन किए

सीपी जोन 6 नवनाथ धवले ने बताया, "रात करीब 10 बजे डायमंड गार्डन सिग्नल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है... जब एक कार सिग्नल पर रुकी तो दो बाइक सवारों ने कार में बैठे व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर है..."

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार