असम में सत्ता में बैठे व्यापारी, केंद्र ने आदिवासियों को हाशिये पर धकेल दिया: हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्र और असम में सत्ता में बैठे लोगों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे “राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि व्यापारी” हैं और आदिवासी समुदाय को हाशिये पर धकेलकर केवल संसाधनों के दोहन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। असम के तिनसुकिया में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि चुनावी राज्य असम में चाय जनजातियों को राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने के बावजूद उपेक्षित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad Fake Passport Racket| गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़! डाकिया भी शामिल, 5 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आत्मसम्मान के साथ जीने वाला समाज है और आंखों में आंखें डालकर चलने में विश्वास रखता है। सोरेन ने कहा, “इन्हीं लोगों (केंद्र और असम में सत्ता में बैठे लोग) ने मुझे जेल भेजा था। मैंने तब कहा था कि अगर मैं आगे आया, तो उनकी गले की हड्डी बनूंगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar