जोस बटलर ने बताया, इस भारतीय खिलाड़ी के साथ होना चाहेंगे quarantine

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

लंदन। इंग्लैंड विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि कोविड 19 महामारी के कारण आईपीएल पूरा नहीं हो सकता लेकिन उन्हें उम्मीदहै कि कम से कम छोटा टूर्नामेंट हो जाये। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया। उन्होंने स्काय स्पोटर्स से कहा ,‘‘अभी कोई समाचार नहीं है।शुरूआत में इसे स्थगित किया गया था। हालात तुरंत बदलने वाले नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘यह विश्व क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही , इसका आयोजन हो सकेगा।’’, यह पूछने पर कि अलग रहने पर वह किसे साथ में रखना चाहेंगे, उन्होंने कहा ,‘‘ रवि अश्विन।

मांकेडिंग को एक साल हो गया लेकिन अभी भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते हैं। इनमें कहा जाता है ‘सुरक्षित रहो, बाहर मत निकलो’ और वही तस्वीर डाली जाती है।’’ अश्विन ने बुधवार को आईपीएल 2019 के ‘मांकेडिंग प्रकरण’ की तस्वीर डालकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घरों के भीतर रहने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan में दिव्यांगों के लिए समान अवसर नीति लागू, 75 करोड़ की पेंशन DBT से जारी

1984 सिख दंगों पर Chandigarh में BJP का सम्मेलन, रविशंकर प्रसाद करेंगे संबोधित

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय महिला टीम ने Uganda को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब

KIIFB भूमि अधिग्रहण जांच पर भड़के Pinarayi Vijayan, केरलम सरकार पर लगाया राजनीति का आरोप