सुबह नौ बजे तक बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर 12 प्रतिशत से अधिक मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

कोलकाता। देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 1.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 12.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

इस चरण में कुल 1.63 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.19 लाख पुरुष, 80.20 लाख महिलाएं और 538 ‘ट्रांसजेंडर’ हैं। इस चरण के लिए 17,470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के लिए 33,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ ही केंद्रीय बलों की 967 कंपनी को तैनात किया है।

प्रमुख खबरें

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ

Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकत

Rohit Sharma की फॉर्म पर Morne Morkel का बड़ा बयान, लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबले के लिए बताया जीत का प्लान

Lords ODI में Rohit Sharma की फॉर्म और कप्तानी का टेस्ट, Series जीतने के लिए England से बड़ी टक्कर