Sawan Purnima 2023 Upay: सावन पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से महादेव के साथ बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By अनन्या मिश्रा | Aug 30, 2023

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को काफी अहम माना गया है। वहीं सावन में आने वाली पूर्णिमा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। सावन पूर्णिमा के दिन पूजा से ना सिर्फ महादेव बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। बता दें कि सावन पूर्णिमा के दिन अगर कुछ उपाय किए जाएंगे। तो व्यक्ति को अपने जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सावन पूर्णिमा से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सावन पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए।

इस दिन मां लक्ष्मी पूरे 11 पीपल के पेड़ों में वास करती हैं। 

ऐसे में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: बेलपत्र के साथ महादेव को अर्पित करें ये पांच पत्ते, जल्द पूरी हो जाएगी आपकी मनोकामना

चंद्र अभिषेक करें

सावन की पूर्णिमा को चंद्र देव का अभिषेक करना चाहिए।

पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।

इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मन भी शांत रहता है।

महादेव को चंदन चढ़ाएं

भगवान भोलेनाथ को सावन पूर्णिमा के दिन चंदन अर्पित करना चाहिए।

शिवलिंग पर चंदन से लेप कर उनकी स्तुति करें।

ऐसा करने दंपति का वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है।

तिजोरी में रखें कौड़ियां

सावन पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को तिजोरी में 11 कोड़ियां रखनी चाहिए।

बता दें कि कौड़ियों में मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है, कौड़ियों को हल्दी के साथ तिजोरी में रखना चाहिए।

ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

इत्र का करें दान

सावन पूर्णिमा पर इत्र का दान करना शुभ माना जाता है।

इस दिन इत्र का दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट मिट जाते हैं।

सावन पूर्णिमा पर इत्र के दान से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

आप किसी मंदिर या जरूरतमंद को इत्र दान कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत