MSP की गारंटी मिलने से GDP वृद्धि का सूत्रधार बनेगा किसान : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी मिलने से देश का किसान बजट पर बोझ नहीं, बल्कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का सूत्रधार बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह झूठ बोला जा रहा है कि बजट के मद्देनजर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे पाना संभव नहीं है। हाल ही में कांग्रेस ने वादा किया कि अगर 2024 में इंडिया गठबंधन केंद्र की सत्ता में आता है तो किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi के मार्गदर्शन में हम पूरे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उन्होंने सवाल किया, जिस देश में 14 लाख करोड़ रुपये के बैंक ऋण माफ कर दिए गए हों, 1.8 लाख करोड़ रुपये कॉर्पोरेट कर में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी की गारंटी से कृषि में निवेश बढ़ेगा, ग्रामीण भारत में मांग बढ़ेगी और किसान को अलग अलग किस्म की फसलें उगाने का भरोसा भी मिलेगा, जो देश की समृद्धि की गारंटी है। उन्होंने कहा, जो एमएसपी पर भ्रम फैला रहे हैं, वो डॉ. स्वामीनाथन और उनके सपनों का अपमान कर रहे हैं। एमएसपी की गारंटी से भारत का किसान, बजट पर बोझ नहीं, जीडीपी वृद्धि का सूत्रधार बनेगा।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Canada Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को करेंगे कनाडा का दौरा, मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

UNSC में भारत ने West Asia संघर्ष पर जताई गहरी चिंता

Amritsar को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने किया सीमा पार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अत्याधुनिक हथियार बरामद, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

Connaught Place में कॉजपा के मार्च से पहले Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी