Vishweshwar Vrat 2024: विश्वेश्वर व्रत करने से प्राप्त होती है महादेव की कृपा, जानिए व्रत का महत्व

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2024

हिंदू धर्म में विश्वेश्वर व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस बार यह व्रत 14 नवंबर 2024 को किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी जातक इस व्रत को करता है, भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन में आने वाले कष्टों को हर लेते हैं। साथ ही जातक के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विश्वेश्वर व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

विश्वेश्वर व्रत का महत्व

इसे भी पढ़ें: Vaikuntha Chaturdashi 2024: बैकुंठ चतुर्दशी पर श्रीहरि की पूजा करने से बैकुंठ में मिलता है स्थान, जानिए पूजन विधि

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नना आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और फिर भगवान शिव के व्रत का संकल्प लें।

अब पूजा स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर महादेव को जल, दूध, शहद, बेलपत्र और पुष्प अर्पित करें।

इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।

पूरा दिन निराहार या फलाहार रहकर व्रत करें और रात में संभव हो तो जागरण कर शिव मंत्रों का जाप कर भजन-कीर्तन करें।

लाभ

बता दें कि इस व्रत करने से जातक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के जीवन के सारे संकट कट जाते हैं।

विश्वेश्वर व्रत करने से संतान प्राप्ति, नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलती है। साथ ही इस व्रत को करने से विवाह में आने वाली रुकावटें खत्म होती हैं।

इस दिन व्रत करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और जातक को मानसिक शांति मिलती है।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद