By अंकित सिंह | May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। लेकिन कर्नाटक के अलावा कुछ उपचुनाव के भी नतीजे सामने आ रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए थे। इसके अलावा जालंधर लोकसभा सीट पर भी 10 मई को वोटिंग हुई थी। 10 मई को हुए इस चुनाव के लिए आज मतों की गिनती जारी है। जालंधर लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी ने यहां से सुशील कुमार रिंकू को अपना प्रत्याशी बनाया था। सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस की कमलजीत कौर चौधरी से आगे चल रही है। जालंधर से भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था। हालांकि वह काफी पीछे हैं।
स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। उड़ीसा के झाड़सुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था यहां बीजू जनता दल की दीपावली दास आगे चल रही है। भाजपा ने यहां से तिल धर त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा था।