Byju's के ऑडिटर ने रिपोर्ट को पिछली तारीख से जारी करने का सुझाव दिया, इस्तीफा सिर्फ दिखावा: CEO

By Prabhasakshi News Desk | Sep 07, 2024

नयी दिल्ली । शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने शनिवार को आरोप लगाया कि कंपनी की ऑडिट (लेखा परीक्षण) कंपनी बीडीओ ने रिपोर्ट को पिछली तारीख से प्रकाशित करने का सुझाव दिया था, जिसे कंपनी ने अस्वीकार कर दिया, और उनका इस्तीफा दिखावटी है। ऑडिट फर्म के रूप में बीडीओ के इस्तीफे पर रवींद्रन ने पीटीआई-को बताया कि ऑडिटर दिवाला कार्यवाही के बारे में सबसे पहले जानते हैं, लेकिन उन्होंने इसके बारे में अदालत द्वारा नियुक्त दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) को सूचित नहीं किया। 

रवींद्रन ने कहा, “यह बच निकलना है... निराधार है और उन्होंने ऐसा उस समय किया जब हम बोर्ड में नहीं थे। हम अभी भी बोर्ड में नहीं हैं। उन्हें बोर्ड को सूचित करना चाहिए था। पिछले 45 दिनों में, उन्होंने बोर्ड को कुछ भी नहीं बताया है। यह न केवल निराधार है, बल्कि उन्होंने जो कुछ भी किया है वह कानूनी रूप से भी अस्वीकार्य है।” एमएसकेए एंड एसोसिएट्स और बीडीओ इंडिया को वेबसाइट के माध्यम से भेजे गए सवालों के जवाब इस खबर के लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026