64 सीटों पर भी 21 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव, यहां देखें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा मतदान

By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2019

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीख का ऐलान हो गया है। इसी के साथ ही देश की अलग-अलग 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को ही होंगे और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें अरुणाचल की 1, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 4, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 15, केरल की 5, मध्य प्रदेश की 1, मेघालय की 1, राजस्थान की 2, सिक्किम की 3, तमिलनाडु की 2, तेलंगाना की 1 और यूपी की 11 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करने के साथ ही उम्मीदवारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई उम्मीदवार अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देता है तो उसका पर्चा रद्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की चुनाव खर्च सीमा 28 लाख रुपए है और चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को भेजा जाएगा।

यहां देखें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस:  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी