वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान विनिर्माण केंद्र का शिलान्यास रक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

वडोदरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन विमान के उत्पादन के वास्ते गुजरात के वडोदरा शहर में एक विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखना रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता की यात्रा में मील का पत्थर है। सिंह ने वडोदरा में विमान विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखे जाने से पहले यह कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी। विमान का विनिर्माण यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस और टाटा समूह के एक कंसोर्टियम (संघ) द्वारा किया जाएगा। यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान का विनिर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे ने टाटा-एयरबस परियोजना पर एकनाथ शिंदे की खिंचाई की, कहा- डबल इंजन की सरकार में लगा जंग?

उन्होंने कहा कि यह विनिर्माण केंद्र इस बात का उदाहरण है कि कैसे निजी कंपनी और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) सहयोगी प्रयासों के जरिये सशस्त्र बलों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के रक्षा मंत्रालय के प्रयास न केवल हमारे सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, बल्कि भारत को रक्षा उपकरणों और प्लेटफार्म का विशुद्ध निर्यातक भी बनाएंगे।’’ इस अवसर पर, सिंह ने न केवल वर्तमान आवश्यकताओं, बल्कि देश की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने के लिए मोदी को ‘दूरदर्शी राजनेता’ करार दिया।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें