NRC और अर्थव्यवस्था से जुड़ी नाकामी को छिपाने के लिए लाए हैं CAB: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि एनआरसी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विफलता को छिपाने के लिए यह विधेयक लाया गया है। पार्टी नेता गौरव गोगोई ने यह दावा भी किया कि इस विधेयक से देश कमजोर होगा।

इसे भी पढ़ें: CAB भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है, शाह बोले- जनता ने दी है इसकी मंजूरी

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि इस विधेयक को पेश किए जाने के दौरान ही हमने विधेयक का विरोध किया। हमारे साथ कई और दलों ने भी विरोध दर्ज कराया। राज्यसभा के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत हुई और वहां भी विधेयक का विरोध होगा। 

इसे भी पढ़ें: CAB का विरोध करेगी AAP, संजय सिंह बोले- असम से लेकर तमिलनाडु तक हो रहा विरोध

उन्होंने कहा कि जिन आदर्शो पर स्वतंत्र भारत बना यह विधेयक उनके खिलाफ है। संवैधानिक मूल्यों और निष्ठा बनाए रखने के कारण यह देश शक्तिशाली देश माना जाता है। यह विधेयक भारत को कमजोर करने वाला है। गोगोई ने आरोप लगाया कि एनआरसी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विफलता को छिपाने के लिए यह विधेयक लाया गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा