Gurugram में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

गुरुग्राम में एक कैब चालक को वाहन में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को शाम लगभग छह बजे हुई, जब महिला अपने कार्यालय से घर लौटने के लिए वाहन में बैठी थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने अभद्र व्यवहार किया, अपशब्दों कहे और अंततः उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया।

महिला की शिकायत के बाद, सेक्टर 50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है और वह रोहतक के बाहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप