मंत्रिमंडल ने गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुजरात में टूना-टेकरा, दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना का विकास सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 4,243.64 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रियायती (परियोजना का विकास करने वाली इकाई) की तरफ से होगी और 296.20 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सामान्य उपयोगकर्ता सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

रियायती परियोजना के डिजाइन, इंजीनियरिंग, वित्तपोषण, खरीद, कार्यान्वयन, संचालन, प्रबंधन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, परियोजना के चालू होने पर यह टर्मिनल बहुउद्देश्यीय कार्गो यातायात में भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। बयान में कहा गया कि कांडला की व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के अलावा इस परियोजना से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस परियोजना में संबद्ध सुविधाओं के साथ ही एक समय में चार जहाजों को संभालने के लिए एक अपतटीय बर्थिंग संरचना का निर्माण भी किया जाएगा। इसकी लागत 1,719.22 करोड़ रुपये होगी और क्षमता 183.3 लाख टन सालाना की होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर