Cabinet approves ITLA: एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक प्राधिकरण के गठन को मिली मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक प्राधिकरण (आईटीएलए) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। यह प्राधिकरण एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक योजना, अनुसंधान, परियोजना मूल्यांकन तथा निगरानी, नीतिगत समर्थन और डेटा विश्लेषण के लिए शीर्ष निकाय के रूप में काम करेगा।

आईटीएलए से भारत में परिवहन अवसंरचना विकास की दक्षता और स्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। यह प्राधिकरण राष्ट्रीय परिवहन मास्टर प्लान के साथ तालमेल सुनिश्चित करने तथा बहुमॉडल बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने के लिए परिवहन मंत्रालयों की अल्पकालिक क्षेत्रीय योजनाओं (लगभग पांच वर्ष) और वार्षिक योजनाओं का मूल्यांकन करेगा। प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से अधिक की परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा और मुद्दों के समाधान के लिए एक समन्वित तंत्र बनाएगा।

यह इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद उनके प्रभाव का आकलन भी करेगा।

प्रमुख खबरें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार

The Batman Part II की शूटिंग फिर अटकी: डायरेक्टर मैट रीव्स ने अचानक लिया ब्रेक, जानें क्या है वजह

Australia के खिलाफ Durban Test में Kagiso Rabada खेलेंगे या नहीं, आखिरी पलों में होगा फैसला

Indore में आरई-2 सड़क से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 8 गिरफ्तार