Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल ने 22 विधायकों को दिलाई मंत्रीपद की शपथ

By अंकित सिंह | Dec 30, 2023

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खिमसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, जोराराम कुमावत, कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा, संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झावर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी व हीरालाल नागर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई।

 

इसे भी पढ़ें: कितनी कारगर रही थी राहुल की भारत जोड़ो, अब न्याय यात्रा से I.N.D.I.A या BJP किसकी बढ़ेगी बेचैनी?


भाजपा विधायक ओटाराम देवासी, डॉ मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई, जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। भाजपा ने 3 दिसंबर को 200 सदस्यीय सदन में 115 सीटें हासिल करके राज्य में सत्ता हासिल की। ​​नौ दिनों के बाद, पार्टी ने पहली बार विधायक बने शर्मा को मुख्यमंत्री और दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उनके डिप्टी के रूप में घोषित किया।

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: क्या पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर रही BJP, आखिर अशोक गहलोत ने क्यों लगाया आरोप?

 

राजस्थान कैबिनेट विस्तार पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा है वो करके दिखाया है। असंभव को भी संभव किया है। इसलिए देश का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के साथ है... हर वर्ग और युवाओं का मिश्रण है। हर एक क्षेत्र का समिश्रण है। आज बहुत अच्छे मंत्रिमंडल का गठन हुआ है।" कैबिनेट विस्तार पर भाजपा विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "ये राजस्थान की जनता के लिए सीधे काम करने का एक बहुत बड़ा अवसर है... जीवन में ऐसे अवसर कभी-कभी ही आते हैं। जैसे मैंने सेना में पूरी तरह से समर्पित होकर काम किया है, वैसे ही हम आगे के 5 साल पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेंगे...।" डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, ''मैंने मंत्री पद की शपथ ली है, राजस्थान की जनता के संत्री बनकर सेवा करेंगे। हम जनता के बीच रहेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे... भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेंगे... सुनिश्चित करेंगे कि कोई पेपर लीक न हो और महिला सुरक्षा के लिए काम करेंगे..।'' 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील