Mahakumbh में आज होने वाली है बड़ी कैबिनेट बैठक, CM Yogi इन बड़े फैसलों को देंगे मंजूरी

By रितिका कमठान | Jan 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाकुंभ में विशेष कैबिनेट बैठक करने वाले हैं। यूपी कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। महाकुंभ में विशेष कैबिनेट बैठक में राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रस्ताव और योजनाओं पर चर्चा होने के बाद इसे मंजूरी दी जा सकती है। 

संगम पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा अन्य मंत्रिमंडल सदस्य अनुष्ठान करेंगे और पवित्र डुबकी लगाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम पहुंचे हों। वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ मेले के दौरान भी वो मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ डुबकी लगाने पहुंचे थे। संगम पर सीएम योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट के सदस्य पूजा-अर्चना करेंगे और संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। यह दूसरा मौका होगा जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंद गोपाल नंदी, अनिल राजभर और स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों सहित सभी 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।

इस बीच, इंडो-जापानी एनिमेटेड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' के हिंदी संस्करण का भी बुधवार को महाकुंभ में प्रीमियर किया जाएगा। एनिमेटेड फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग सुबह 10 बजे नेत्र कुंभ के पास सेक्टर-6 स्थित दिव्य प्रेम सेवा शिविर में होगी। यह स्क्रीनिंग इस साल के भव्य और दिव्य महाकुंभ के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई कई नई सुविधाओं में से एक है। आयोजन के इतिहास में पहली बार, महोत्सव के दौरान एक एनिमेटेड फिल्म दिखाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार