कर्नाटक में भाजपा के 13 विधायकों को दिया गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के 13 विधायकों को बुधवार को विभिन्न बोर्डों और निगमों का प्रमुख नियुक्त करके कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चार अन्य विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल के विस्तार या बदलाव में हो रही देरी के बीच यह कदम उठाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इससे इन विधायकों को यह संकेत भी दिया गया है कि हो सकता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह न दी जाए। हो सकता है कि उन्हें सांत्वना देने के लिये ऐसा किया गया हो। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक विधान परिषद में जमकर हंगामा, उप सभापति को खींचकर आसन से उतारा गया

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में विधायकों में एम चन्द्रप्पा, एहोले दुर्योधन महालिंगप्पा, नेहरू ओलेकर, नरसिम्हा नायक (राजू गौड़ा), के शिवनगौड़ा नायक, कलाकप्पा बंदी, शंकर पाटिल मुनेनाकोप्पा, के मादल विरुपाक्षप्पा, सिद्दू सावड़ी, ए एस पाटिल (नादाहल्ली), दत्तात्रेय सी पाटिल रेवूर, पी राजीव और एस वी रामचंद्र शामिल हैं। राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में राजकुमार पाटिल तेलकुर, सी एस निरंजन कुमार, एएस जयराम और एन लिंगन्ना शामिल हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एन भ्रुंगीस को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी