5 लाख की आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

By Kusum | Oct 14, 2025

महज 5 लाख की आबादी वाले अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटे से देश केप वर्डे ने इतिहास रच दिया है। केप वर्डे ने इस्वातिनी को 3-0 से हराकर पहली बार 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये पहली बार होगा जब केप वर्डे की टीम वर्ल्ड कप खेलेगी। केप वर्डे की ओर से डेलॉन लिव्रामेंटो ने 48वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद विली सेमेडो ने 54वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया और स्टोपिरा ने इंजरी टाइम में तीसरा गोल दागा। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर स्टैंड्स दोनों में जश्न का माहौल था। 

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने वीडियो संदेश में कहा कि क्या ऐतिहासिक पल है। केप वर्डे को पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर बधाई। आपक झंडा अब दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर लहराएगा। उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में फुटबॉल के विकास के लिए आपका प्रयास शानदार रहा है। अब आपके सितारे वैश्विक मंच पर चमकेंगे और नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। 

फीफा के अनुसार, केप वर्डे के मैच के टिकट रिकॉर्ड समय में बिक गए और सरकार ने मैच देखने के लिए देशभर में आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी। बता दें कि, 2026 फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा जिसमें पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी। 

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक