By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023
वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने अपने राजस्थान ब्लॉक के लाइसेंस का विस्तार तेल-क्षेत्र के जीवनकाल तक किए जाने की मांग रखते हुए कहा है कि इससे सभी संसाधनों के दोहन के लिए निवेश योजना बनाने में मदद मिलेगी। केयर्न को गत अक्टूबर में राजस्थान तेल-क्षेत्र के लिए लाइसेंस विस्तार मिला था। हालांकि, कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी निक वॉकर ने कहा कि इस तेल-क्षेत्र से समूचे तेल एवं गैस के दोहन के लिए यह अवधि काफी नहीं है।