चीनी वस्तुओं के बहिष्कार में भारतीय उद्योगपति भी शामिल?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

नयी दिल्ली। व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने चीन के सामान के बहिष्कार के लिए मुकेश अंबानी और 50 अन्य उद्योगपतियों से सहयोग मांगा है। इन उद्योगपतियों में रतन टाटा, अजीम प्रेमजी, गौतम अडाणी, अजय पीरामल, आनंद महिंद्रा और सुनील मित्तल शामिल हैं। कैट ने इन उद्योगपतियों से अपील की है कि वे अपने कारोबार में चीनी सामान का इस्तेमाल बंद करें और चीन के सामान के बहिष्कार अभियान में शामिल हों। कैट ने‘भारतीय सामान - हमारा अभिमान’ के नाम सेचीनी सामानों का बहिष्कार का अभियान 10 जून, 2020 को शुरू किया है। कैट ने एन आर नारायणमूर्ति, आदि गोदरेज, नुस्ली वाडिया, विक्रम किर्लोस्कर, कुमार मंगलम बिड़ला, शिव नडार, राहुल बजाज, ज्योत्स्ना सूरी, उदय कोटक, पल्लोनजी मिस्त्री, शशि रुइया,मधुकर पारेख, सतीश रेड्डी, पंकज पटेल, नीलेश गुप्ता और हर्ष मरीवाला से भी इस अभियान में सहयोग देने को कहा है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने अंबानी और अन्य उद्योगपतियों को भेजे पत्र में कहा कि एक सफल उद्यमी और भारतीय उद्योग के कर्णधारों में से एक होने के कारण कैट ने सभी उद्योगपतियों से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें