राष्ट्रगान के अपमान को लेकर भाजपा विधायकों को जारी नोटिस पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2023

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कोलकाता पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान उसका कथित अपमान करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ विधायकों को जारी नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी।

अदालत ने अभियोजन पक्ष को सात दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख पर केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया। ये नोटिस कोलकाता पुलिस द्वारा एक शिकायत पर भेजे गए थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान का अपमान किया था।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा विधायकों पर राज्य सरकार विरोधी नारे लगाने और उसके विधायकों द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान खड़े नहीं होने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला