Manipur के कुकी बहुल इलाकों में बुधवार को 12 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2024

मणिपुर के एक प्रमुख कुकी संगठन ने समुदाय के पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जातीय हिंसा प्रभावित राज्य के कुकी-बहुल क्षेत्रों में 12 घंटे के ‘पूर्ण बंद’ का आह्वान किया है।

बयान में कहा गया कि संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती ने शुरुआत में कुकी-जो लोगों के लिए सुरक्षा की भावना प्रदान की, लेकिन सोमवार से जिरीबाम में दो लोगों और कांगपोकपी जिलों में तीन अन्य की गिरफ्तारी उनके लिए ‘एक महत्वपूर्ण सुरक्षा खतरा’ बन गई है।

इसमें आरोप लगाया गया कि इंफाल घाटी स्थित आतंकवादी समूह खुलेआम अत्याधुनिक हथियार लहरा रहे हैं, जबकि कुकी-जो लोगों को आतंकित किया जा रहा है।

जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में एक दूसरे से लड़ रहे इंफाल घाटी स्थित मेइती समुदाय और पहाड़ी क्षेत्र के कुकी समुदाय, दोनों ही केंद्रीय बल पर दूसरे समूह का समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं। पिछले साल मई से अब तक हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन