जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहना हमारे संस्थानों का अनादरः सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

मुंबई|  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विपक्ष द्वारा गब्बर सिंह टैक्स के रूप में आलोचना किए जाने को सोचे-समझे बगैर दी गई प्रतिक्रिया बताते हुए सोमवार को कहा कि यह देश के संस्थानों का अनादर है।

कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी लगातार जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स की संज्ञा देकर इसकी आलोचना करते रहे हैं। गांधी का कहना है कि जीएसटी की वजह से देश की आर्थिक वृद्धि में गिरावट आई है।

इस बारे में सीतारमण ने कहा, चाहे जो भी वजह हो, जानबूझकर या अनजाने में, जब हम अपने जिस भी एजेंडे से जीएसटी की छवि को धूमिल करते हैं तो हम उस संस्थान को छोटा कर रहे हैं जिसने सभी राज्यों को एक मंच पर लाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के बारे में इस तरह की प्रतिक्रियाओं से देश के अपने ही संस्थानों का अनादर होता है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir के धैर्य को कमजोरी न समझें, Centre पर भड़के Omar Abdullah, माँगी Statehood की समय-सीमा

PM मोदी का 3 देशों का दौरा खत्म, बोले- रिश्ते गहरे और Partnership मजबूत हुई

कल है Ravi Pradosh Vrat, इस Special पूजा विधि से करें Lord Shiva का अभिषेक, मिलेगा अक्षय पुण्य

Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल