सेना को बुलाना अंतिम विकल्प ही हो सकता है: पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

मुंबई।  राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन संवाद के दौरान कहा किकोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के दौरान अनुशासन लाने के लिए सेना की मदद मांगना अंतिम विकल्प हो सकता है। पूर्व रक्षा मंत्री ने एक ‘फेसबुक लाइव’ कार्यक्रम में कहा कि सेना को दुश्मनों से लड़ने के लिए बुलाया जाता है, ना कि नागरिकों से।

फेसबुक पर एक व्यक्ति ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन की पाबंदियों का पालन नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना बुलाई जानी चाहिए। इस पर पवार ने कहा कि सेना को बुलाना अंतिम उपाय हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा

Donald Trump ने Truth Social पर शेयर किया नक्शा, Strait of Hormuz को बताया नया अमेरिकी इलाका