एशेज सीरीज में परिवार साथ नहीं ले जाने पर संभावना पर बरसे वॉन और पीटरसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अगर खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के चार महीने लंबे दौरे पर परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो एशेज श्रृंखला रद्द हो जानी चाहिये। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी संभावना है कि इंग्लैड के खिलाड़ियों को आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज क्रिकेट श्रृंखला में परिवार को साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिले। वॉन ने ट्वीट किया ,‘‘ ऐसी रिपोर्ट आज पढी कि एशेज श्रृंखला के लिये शायद इंग्लैंड के क्रिकेटर अपना परिवार नहीं ले जा सकेंगे। ऐसा है तो श्रृंखला रद्द कर देनी चाहिये। चार महीने परिवार से दूर रहना कतई स्वीकार्य नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका