कैमरन ग्रीन को पहली बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनुबंधित खिलाड़ियों में किया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

मेलबर्न। आलराउंडर कैमरन ग्रीन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पहली बार अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल किया है लेकिन शुक्रवार को घोषित की गयी 17 खिलाड़ियों की सूची में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड जैसे बड़े नामों को जगह नहीं दी गयी। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला में 33.71 की औसत से 236 रन बनाने वाले ग्रीन सूची में शामिल एकमात्र नया नाम है। इस सूची में पहले 20खिलाड़ीशामिल थे लेकिन आगामी सत्र के लिये केवल 17 खिलाड़ियों को ही अनुबंध सौंपा गया है। हेड और विकेटकीपर बल्लेबाज वेड के अलावा सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स, आलराउंडर मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को 2021-22 सत्र के लिये अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है। इस सत्र में आस्ट्रेलिया को भारत में टी20 विश्व कप के अलावा घरेलू एशेज श्रृंखला खेलनी है।

प्रमुख खबरें

Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Lord Ganesha का स्त्री स्वरूप हैं Devi Vinayaki, इस वजह से प्रकट हुआ था यह दिव्य रूप

Project Cheetah के तहत Kuno National Park में जन्मी KGP12 ने चार शावकों को दिया जन्म

Indian Air Force के एयर मार्शल तरुण चौधरी ने Bihar Governor से की मुलाकात