सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है मुंबई इंडियंस : Cameron Green

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023

मुंबई इंडियंस को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब कैमरन ग्रीन ने उन पर खर्च किये गए 17 . 5 करोड़ रूपये को सार्थक साबित कर दिया और उन्हें खुशी है कि शुरूआती संघर्ष के बाद अब उनकी टीम आईपीएल खिताब से दो कदम की दूरी पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स को एलिमिनेटर में 81 रन से हराने के बाद दूसरे क्वालीफायर में मुंबई का सामना गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी। ग्रीन ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ रोहित (शर्मा) को भारत के लिये और आईपीएल में खेलने का इतना अनुभव है कि उसे पता है। मुझे लगता है कि मुंबई ने आईपीएल में अपना पहला मैच कभी नहीं जीता और उसने हमें यह बताया था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी शुरूआत धीमी रही लेकिन हम सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। यही सबसे जरूरी है।’’ ग्रीन ने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे आसान काम सूर्यकुमार यादव के साथ बल्लेबाजी करना है। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे आसान काम है। उसे स्ट्राइक देनी होती है और अगर आपको ढीली गेंद मिलती है तो उसे बाउंड्री पर भेजना है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई