Gujarat Election: गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए थमा प्रचार, 89 सीटों पर गुरुवार को डाले जाएंगे वोट

By अंकित सिंह | Nov 29, 2022

पहले चरण के लिए गुजरात में आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। पहले चरण के लिए राजनीतिक दलों की ओर से पूरा दमखम लगाया गया। भाजपा ने अपने 27 सालों के सत्ता को बरकरार रखने के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो किया। वहीं, कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि उसे भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होने का फायदा मिलेगा। वहीं आम आदमी पार्टी की एंट्री ने इस बार के चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीट है 89 सीट पर 1 दिसंबर को चुनाव होना है। पहले चरण में कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर-सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में चुनाव होने है। 

इसे भी पढ़ें: द्वारका विधानसभा सीट पर 32 वर्षों से नहीं हारा है ये उम्मीदवार, अन्य पार्टियों के लिए होने वाली है मुश्किल

पहले चरण के प्रचार से प्रियंका गांधी भी काफी दूर रहीं। इसके अलावा कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुजरात चुनाव में प्रचार करने नहीं पहुंचा। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि कांग्रेस अपने जनाधार वाले क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है और इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। इस बार गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को भी काफी उम्मीदें हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा के समक्ष कड़ी चुनौती भी पेश कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी लगातार गुजरात में चुनावी प्रचार करते रहे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार