पश्चिम बंगाल चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार मुहिम समाप्त, 26 अप्रैल को होगा मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

कोलकाता। देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। सातवें चरण के चुनाव के तहत 34 विधानसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण के लिए प्रचार मुहिम मतदान से 72 घंटे पहले समाप्त हुई। मालदा (भाग एक), कोलकाता दक्षिण, मुर्शिदाबाद (भाग एक), पश्चिम वर्द्धमान (भाग एक) और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 86,78,221 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 44,44,634 पुरुष, 42,33,358 महिलाएं और 229 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों के नौ-नौ, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के छह-छह तथा कोलकाता दक्षिण के चार विधानसभा क्षेत्रों में 12,068 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा। समसेरगंज और जंगीपुर में दो उम्मीदवारों के निधन के बाद इन दोनों सीटों पर मतदान को स्थगित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: आठवें चरण में किस्मत आजमा रहे 23% प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे

इनके अलावा बालुरघाट, मालदा, चंचल, हरिश्चंद्रपुर, लालगोला, मुर्शिदाबाद और फरक्का क्षेत्रों पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित रहेगा। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग ने राज्य में रोड शो और वाहन रैलियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग ने 500 से अधिक लोगों की जनसभा को भी प्रतिबंधित कर दिया है। बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपनी सभी रैलियां रद्द कर दीं और उन्हें डिजिटल तरीके से आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 23 अप्रैल को डिजिटल रैली की। इस चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: भाई की Rashi के अनुसार बांधें Rakhi, सुख-समृद्धि और Health के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

Devendra Fadnavis के APTEL पत्र को Congress ने बताया पाखंड, उठाए कई सवाल

Nepal Flood: बिहार में हाई अलर्ट, अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, PM Modi की भी नजर

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन