Prabhasakshi Exclusive: Israel-Hamas Ceasefire क्या इस युद्ध के समाप्त होने का बन सकता है आधार?

By नीरज कुमार दुबे | Nov 24, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि इजराइल-हमास युद्ध के संघर्षविराम को कैसे देखते हैं आप? इस पर उन्होंने कहा कि इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम समझौता प्रभावी हो गया है जिसके चलते फलस्तीनी कैदियों और गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की होगी अदला-बदली होगी। उन्होंने कहा कि समझौता लागू होना पहली बड़ी कूटनीतिक जीत है और सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध में विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि यह घोषणा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस टिप्पणी के बीच हुई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘हमारे सभी लक्ष्य हासिल होने तक युद्ध जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि इजराइल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी। धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने इसके खिलाफ वोट किया।

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हमें यह भी देखना चाहिए कि इस युद्ध में गाजा में अब तक 15 हजार के करीब लोग मारे जा चुके हैं और सैंकड़ों घायल हो गये हैं तथा लाखों लोग बेघर हो गये हैं इसलिए यह युद्ध अब थमना ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं