सुशांत की मौत का केस कभी भी निकल सकता है मुंबई पुलिस के हाथोंं से? बढ़ रहा है राजनीतिक दबाव

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2020

मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सभी राजनीतिक दल एक सुर में चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई करें। सुशांत के केस में परिवार की एफआईआर के बाद रोज बड़े बड़े खुलासे हो रहैं हैं। परिवार ने सुशांत की मौत का कारण रिया चक्रवर्ती को माना है। परिवार के अनुसार रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया, सुशांत के पैसे एंठे, सुशांत को ब्लैकमेल भी किया था। जिसके कारण ही सुशांत के साथ गलत हुआ। बिहार के सभी दल के नेता मांग कर रहे हैं कि बिहार के बेटे सुशांत को इंसाफ जल्द से जल्द मिले। साथ ही सुशांत की हत्या होने का शक जताते हुए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को दो बार लेटर लिखकर सीबीआई जांच की मांग की हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बोले उद्धव ठाकरे, मुंबई पुलिस की क्षमता पर न उठाएं सवाल

मुम्बई पुलिस ने इस मामले में संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा, यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के बयान दर्ज किये हैं। पुलिस राजपूत के परिवार के सदस्यों, उनके रसोइये समेत करीब 40 लेागों के बयान दर्ज कर चुकी है। राजपूत 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। वह 34 साल के थे। उनकी‘शुद्ध देशी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिडि़या’ जैसी कई उल्लेखनीय फिल्में हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया