कनाडा ने भी रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

टोरंटो| कनाडा ने भी कई यूरोपीय देशों की तरह रूस के सभी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। इस कदम के जरिये पश्चिमी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

परिवहन मंत्री उमर अलखाबिर ने रविवार को कहा कि कनाडा रूस को हमलों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। अधिकतर यूरोपीय देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है।

हालांकि स्पेन, यूनान, सर्बिया और तुर्की समेत कुछ देशों ने अभी ऐसा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई