By अभिनय आकाश | Sep 02, 2023
कनाडा ने अप्रत्याशित रूप से कहा कि उसने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार संधि पर बातचीत रोक दी है। इसके ठीक तीन महीने बाद दोनों देशों ने कहा कि उनका लक्ष्य इस साल एक प्रारंभिक समझौते पर मुहर लगाना है। कनाडा और भारत एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के बारे में 2010 से ही बातचीत कर रहे हैं। वार्ता औपचारिक रूप से पिछले साल फिर से शुरू की गई थी। एक सरकारी अधिकारी ने प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की अगले सप्ताह नई दिल्ली यात्रा से पहले संवाददाताओं से कहा कि व्यापार वार्ता लंबी, जटिल प्रक्रियाएं हैं। हम इस बात का जायजा लेने के लिए रुके हैं कि हम कहां हैं।
पीएम मोदी इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहे हैं और कनाडा के पीएम ट्रूडो के कई मंत्री पहले ही भारत में अपने समकक्षों के साथ एकत्र हो चुके हैं। पीएम ट्रूडो भी अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे या नहीं। ये पूछे जाने पर कि क्या ट्रू़डो पीएम मोदी के सामने मानवाधिकार के मुद्दे उठाएंगे सरकारी अधिकारी ने कहा कि कनाडाई नेता दुनिया में अपने हर साथी के साथ ऐसी चिंताए पर बात करते रहे हैं।