कनाडा By-election में PM Mark Carney की पार्टी ने जीतीं तीनों सीटें, संसद में 173 पर पहुंचा आंकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने सोमवार को हुए तीन विशेष उपचुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इन नतीजों से संकेत मिला कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के सामने कनाडा के हितों के लिए मजबूती से खड़े होने को लेकर मतदाताओं ने कार्नी का समर्थन किया है। कनाडा की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘द कैनेडियन प्रेस’ ने क्यूबेक के चिकोटीमी-ले फ्योर्ड, टोरंटो के बीचेज-ईस्ट यॉर्क और ब्रिटिश कोलंबिया के नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो में लिबरल उम्मीदवारों की जीत का अनुमान जताया।

क्यूबेक का नतीजा सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव रहा। लिबरल उम्मीदवार डेनियल गोबेइल ने उस सीट पर बड़ी जीत हासिल की, जिस पर 2018 से विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी का कब्जा था। यह क्षेत्र एल्युमिनियम उत्पादकों, डेयरी फार्म और अन्य उद्योगों का केंद्र है, जो अमेरिका-कनाडा के बढ़ते व्यापार युद्ध से प्रभावित हैं।

अन्य दो सीटें पहले लिबरल पार्टी के पास थीं। ब्रिटिश कोलंबिया में कार्नी के पूर्वडिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ब्रेडन कैली ने नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो सीट जीती। अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता 21 अगस्त को विफल हो गई थी।

इसके बाद ट्रंप ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। कनाडा ने भी अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की योजना बनाई। ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात भी कई बार कही है।

इसके जवाब में कार्नी यूरोप और अन्य देशों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने की कोशिश तेज कर रहे हैं। इन तीन सीटों पर जीत के साथ लिबरल पार्टी के पास 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 173 सीटें हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना: नशे के आदी पति ने खेत में कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी खाया ज़हर

भारत का सबसे बड़ा IPO आने वाला है: रिलायंस जियो का 37,700 करोड़ तक का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा, बदल जाएगी शेयर बाजार की तस्वीर

IPS अधिकारी Kundan Krishnan के मानहानि नोटिस पर RJD MP Sudhakar Singh ने CM को लिखा खुला पत्र

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी