Pakistan की राह पर चल रहा कनाडा, खालिस्तान प्रेम में कहीं उसी तरह अलग-थलग न हो जाए

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2024

पहले दुनिया में एक ही आतंकवादी देश पाकिस्तान हुआ करता था। लेकिन अब एक और देश कनाडा उस लिस्ट में खुद को शामिल कराने के लिए बेकरार नजर आ रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा को वैसा ही जवाब दिया है जैसा भारत अक्सर पाकिस्तान को देता है। वजह है कनाडा की ट्रूडो सरकार जिसने पाकिस्तान की तरफ चरमपंथ को बढ़ाने का फैसला किया है। लेकिन भारत ने एक फैसला लेकर चरमपंथियों का इलाज शुरू कर दिया है। सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं। भारत ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निष्कासित भी कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो वैसे तो पिछले कई साल से देश की बागडोर संभाल रहे हैं। लेकिन लगता है कि इसके बावजूद उन्हें विदेश नीति की एबीसीडी की भी पूरी जानकारी नहीं है। कनाडा में अपने चुनावी फायदे के लिए भारत से दुश्मनी तो सिर्फ बानगी है ट्रूडो ने इससे बड़े बड़े कारनामे किए हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi से डरे कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो? भारत के एक्शन के बाद झट से घुमा दिया ब्रिटेन को PM को फोन

कनाडा की धरती पर हुए हिंसा के मामले में भारत सरकार का संबंध होने के आरोपों की जांच कर रहे देश के राष्ट्रीय पुलिस बल रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के प्रमुख ने यहां के सिख समुदाय से आगे आने और जांच में सहयोग का अनुरोध किया है।  नयी दिल्ली में सूत्रों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को भी खारिज किया कि भारत उनके देश में कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाकर गुप्त अभियान चलाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त है। भारत ने निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए सोमवार को छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने और वहां से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा की थी। 

To read Breaking Political News in hindi visit Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन