Canada: विश्वविद्यालय में तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

टोरंटो। कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय में एक कक्षा में तीन लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमला वाटरलू विश्वविद्यालय में ‘जेंडर स्टडीज’ की कक्षा में किया गया। हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों में से किसी की जान को कोई खतरा नहीं है। जांचकर्ता संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं। वाटरलू क्षेत्रीय पुलिस सेवा अधीक्षक शाएना मॉरिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘परिसर या उसके बाहर जन सुरक्षा को अब कोई खतरा नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्र के प्रयासों के कारण बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर संरा रिपोर्ट से भारत का नाम हटा: सरकार

वाटरलू विश्वविद्यालय के छात्र युसूफ कयामक ने ‘सीटीवी न्यूज’ को बताया कि हमला ‘जेंडर स्टडीज’ की कक्षा में हुआ। कयामक ने बताया कि हमले के समय कक्षा में करीब 40 छात्र मौजूद थे। विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘हेगी हॉल में बुधवार शाम को होने वाली कक्षाएं रद्द कर दी गईं, लेकिन अन्य सभी ‘कैंपस’ में सामान्य रूप से कक्षाएं हुईं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप