16 साल की लड़की ने सिंगर पर होटल में बलात्कार करने का लगाया आरोप, कोर्ट ने सुनाया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

टोरंटो (कनाडा)। कनाडा के गायक जैकब हॉगर्ड को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में यहां की एक अदालत ने रविवार को दोषी करार दिया। हालांकि, एक किशोरी प्रशंसक का यौन उत्पीड़न करने के मामले में उन्हें बरी कर दिया गया। हॉगर्ड (37) नाबालिग प्रशंसक को गलत तरीके से छूने के मामले में भी दोषी नहीं पाए गए। घटना के समय किशोरी की उम्र 16 साल से कम थी। न्यायाधीश के फैसला सुनाने के बाद गायक ने अदालत में अपनी पत्नी को गले लगाया।

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए भारतीय हर प्रयास कर रहे हैं: मोदी

हॉगर्ड ने अदातल को बताया था कि किशोरी के 16 साल के होने के बाद उन्होंने उसकी सहमति से उसके साथ यौन संबंध बनाए थे और उसके 16 साल के होने तक उन्होंने उसे कभी गलत तरीके से नहीं छुआ। हॉगर्ड 2004 में ‘कनाडा आइडल’ में तीसरे नंबर पर आने के बाद चर्चा में आए थे और इसके बाद ही उनके करियर ने उड़ान भरी।

प्रमुख खबरें

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!

इस्लाम कब्जा करना चाहता है...ट्रंप के इस दावे से चौंक गई पूरी दुनिया