मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के अगले दिन कोटा में अभ्यर्थी ने की खुदकुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (नीट-यूजी) के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही राजस्थान के कोटा में 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी बागीशा तिवारी कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। जवाहर नगर पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसका भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। सर्किल इस्पेक्टर ने बताया कि तिवारी जब इमारत की नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग जाने जा रही थी तो एक महिला ने उसे ऐसा करते हुए देखा था और उसे रोकने की कोशिश की भी लेकिन वह असफल रही।

शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्य और अन्य लोग उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने नीट-यूजी की परीक्षा दी थी लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan ने Rahul Gandhi के मार्च को बताया नौटंकी, बोले- कांग्रेस नेतृत्व खुद जिम्मेदार

Election Commission विवाद पर विपक्ष का SC तक मार्च, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद

PepsiCo को Delhi High Court से Energy Drink लेबल विवाद में अंतरिम राहत नहीं

Donald Trump के संघर्षविराम दावे के बाद भी Russia ने ऊर्जा ठिकानों को बनाया निशाना: जेलेंस्की