Canon भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए Lithography तकनीक लाने की तैयारी में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर जापान की प्रमुख इमेजिंग और ऑप्टिकल प्रौद्योगिकी कंपनी कैनन भारत में तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने देश में बनाई जा रही प्रमुख सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से जुड़े पक्षों के साथ बातचीत की है और चिप निर्माताओं को प्रौद्योगिकी सहायता देने के लिए भारत में अपनी लिथोग्राफी तकनीक तथा सेवा केंद्र लाने की योजना बनाई है। कैनन इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशियाकी नोमुरा ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण का विस्तार कंपनी के लिए एक बड़ा अवसर है।

हालांकि, कंपनी ने अभी किसी विशेष परियोजना या ग्राहक के साथ करार की घोषणा नहीं की है। नोमुरा के मुताबिक, जैसे-जैसे भारत में सेमीकंडक्टर परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी, वैसे-वैसे कैनन के लिए देश में चिप विनिर्माण से जुड़े ग्राहकों को समर्पित प्रौद्योगिकी सहायता और सेवा ढांचा स्थापित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। भारत सरकार घरेलू सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के तहत चिप निर्माण, असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है।

ऐसे में कैनन भारत के उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी प्रौद्योगिकी और सेवाओं के जरिये जगह बनाने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

4 October History: साल 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और रिहाई का दिन

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch